जल बचाओ अभियान पूरे देश में चलाना जरूरी — नरेश बंसल
नई दिल्ली। भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा विश्व जल दिवस पर एक महत्वपूर्ण विचार गोष्ठी का आयोजन उत्तराखंड सदन चाणक्यपुरी नई दिल्ली में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जल के संरक्षण तथा जल संवर्धन के साथ साथ जल के शुद्धिकरण एवं जल के बचाव पर गंभीरता से चिंतन और मनन के साथ-साथ उसके उपाय पर भी वक्ताओं ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी रहे तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं सांसद नरेश बंसल थे। कार्यक्रम के संयोजक उत्तराखंड टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय थे तथा कार्यक्रम के आयोजक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री राम कुमार वालिया जी रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि राम कुमार वालिया एवं भारतीय सर्व समाज महासंघ की सराहना करता हूं कि उन्होंने विश्व स्तरीय इस जटिल मुद्दे पर आज का डिबेट प्रोग्राम किया है। जो बहुत ही सराहनीय है आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जल को बचाने तथा उसका संरक्षण बढ़ाने के मुद्दे पर बहस चल रही है। यदि इस पर गंभीर चिंतन और मनन नहीं किया गया और सरकारों द्वारा कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया तो आने वाले समय में जल का भारी संकट खड़ा हो जाएगा।
सभा को संबोधित करते हुए नरेश बंसल ने कहा कि आज दुनिया में जहां 70 प्रतिशत जल है वहां पर पीने योग्य जल मात्र 3 प्रतिशत जल है। उन्होंने कहा हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए आज भी भारत के बहुत से क्षेत्र में पानी की इतनी कमी है कि सार्वजनिक नलों पर बड़ी संख्या में पानी भरने हेतु भीड़ जमा होती है तथा आपसी विवाद भी होता है। ऐसे ठोस उपाय करने की जरूरत है ताकि भविष्य में जल की समस्या से निजात पाए जा सके।
कार्यक्रम के संयोजक किशोर उपाध्याय ने कहा कि हिमालय सहित अन्य पर्वतों में ग्लेशियर लगातार सिकुड़ रहे हैं। इस गंभीर विषय पर आत्म चिंतन एवं मनन की आवश्यकता है हिमालय पर एक तिहाई बर्फ खत्म हो चुकी है। आलम यह है कि इस पर्वतमाला पर बर्फ की पतली परत तीन गुना बढ़ गई है। उपाध्याय ने कहा कि 2002 तक नई टिहरी में 6 फीट तक बर्फ पड़ती थी जो बीते वर्ष एक दशक से लगभग गायब है।
कार्यक्रम के आयोजक उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री एवं भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया ने जहां कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया वही कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि जल ही जीवन है का नारा तभी सार्थक होगा जब हम इस पर अमल करेंगे यह केवल एक दिन का मुद्दा नहीं है बल्कि भारतीय सर्व समाज महासंघ के माध्यम से इस मुद्दे को लेकर पूरे देश में जन जागरण चलाया जाएगा तथा कई स्थानों पर जन जागरूकता शिविर एवं विचार गोष्ठी आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ममता काले, पार्षद तुलसी जोशी समाज सेवी अर्जुन राणा विकास जिंदा है संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा ,सुनीता शर्मा मनोज तोमर संदीप कुड़ियाल समाज सेवी सुशील कर्णवाल राजेंद्र रावत कपिल गर्ग सोनिया गोयल ,दुर्गा प्रसाद अनूप मिश्रा डा वीर पाल आदि ने भी अपने विचार रखें।