मत्स्य पालन क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को पूरा करेगा ‘रंगीन मछली ऐप’

नई दिल्ली। रंगीन मछली ऐप सजावटी मत्स्य पालन क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने की एक पहल है। यह एक्वैरियम का शौक रखने वाले दुकान मालिकों और मत्स्‍य पालकों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी और महत्वपूर्ण संसाधन प्रदान करता है। इसे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के सहयोग से आईसीएआर- सीआईएफए (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- केंद्रीय मीठाजल जीवपालन अनुसंधान संस्थान) ने विकसित किया है।

ऐप की विशेषताएं

“रंगीन मछली” ऐप आठ भारतीय भाषाओं में लोकप्रिय सजावटी मछली प्रजातियों के बारे में बहुभाषी जानकारी प्रदान करता है। इस प्रकार, यह लोगों की व्यापक के लिए सुलभ है। चाहे शौकिया लोग मछली की देखभाल के बारे में मार्गदर्शन चाहते हों या किसान अपनी नस्लों में विविधता लाना चाहते हों, ऐप देखभाल, ब्रीडिंग और रखरखाव प्रथाओं पर व्यापक जानकारी प्रदान करता है।

ऐप की एक खास विशेषता “फाइंड एक्वेरियम शॉप्स” टूल है, जो उपयोगकर्ताओं को आस-पास के एक्वेरियम स्टोर खोजने में मदद करता है। यह शानदार निर्देशिका नियमित रूप से दुकान मालिकों द्वारा अपडेट की जाती है और यह स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा देते हुए उपयोगकर्ताओं को सजावटी मछली और एक्वेरियम से संबंधित उत्पादों के लिए विश्वसनीय स्रोत प्रदान करती है।

एजुकेशन मॉड्यूल

ऐप में सजावटी मछली उद्योग में नए लोगों और पेशेवरों दोनों के लिए एजुकेशन मॉड्यूल शामिल हैं। “एक्वेरियम केयर की मूल बातें” मॉड्यूल में एक्वेरियम के प्रकार, मछलियाँ, जल निस्पंदन, प्रकाश व्यवस्था, भोजन, दिन-प्रतिदिन के रखरखाव जैसे आवश्यक विषयों को शामिल किया गया है, जबकि “सजावटी जलीय कृषि” मॉड्यूल विभिन्न सजावटी मछलियों की ब्रीडिंग, पालन के बारे में बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *