अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्मृति सिंह को राज्यपाल ने किया सम्मानित

लखनऊ। ग्रामीण प्रशासन और समाजिक सरोकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए रतसर कला की पूर्व ग्राम प्रधान स्मृति सिंह को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
स्मृति सिंह को यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांधी सभागार, राजभवन लखनऊ में आयोजित समारोह में दिया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, उनकी आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

उल्लेखनीय है कि स्मृति सिंह को समाजिक सरोकारों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अनेक राज्यों के मुख्य मंत्री व सरकारी, गैरसरकारी संस्थाओं द्वारा पहले भी सम्मानित किया जा चुका है। बलिया के रतसरकला की बेटी को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किये जाने पर क्षेत्र वासियों में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *